पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईआरएनएसएस 1 आई को निर्धारित कक्षा में लाने को इसरो की कोशिश जारी

आईआरएनएसएस 1 आई को निर्धारित कक्षा में लाने को इसरो की कोशिश जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईआरएनएसएस 1 आई को निर्धारित कक्षा में लाने को इसरो की कोशिश जारी
एजेंसी|बेंगलुरू

भारतीय नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस 1 आई को निर्धारित कक्षा में ले जाने की कोशिश की जा रही है। कर्नाटक के हासन स्थित मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी के वैज्ञानिकों को इसके लिए अभी काफी मेहनत करनी होगी। इसरो ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि आईआरएनएसएस 1 आई को निर्धारित भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित करने के लिए गुरुवार रात को दूसरा अभियान सफल रहा है। कक्षा में ले जाने का इसका तीसरा अभियान शनिवार रात को किया गया। इसे 12 अप्रैल को श्रीहरिकोटा स्थित भारतीय अंतरिक्ष केंद्र से तड़के प्रक्षेपित किया गया था। नौवहन श्रेणी के भारतीय उपग्रहों में यह आठवां उपग्रह है।

खबरें और भी हैं...