पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीओके में बन रहे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की पहली इकाई शुरू

पीओके में बन रहे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की पहली इकाई शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी|इस्लामाबाद . पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद के निकट नीलम झेलम पर बन रहे 969 मेगावाट के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की पहली इकाई शुरू हो गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने चीन की वित्तीय और टेक्नोलॉजी की मदद से बन रहे प्रोजेक्ट की पहली इकाई का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट की घोषणा 12 साल पहले की गई थी, लेकिन 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसे अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा था। अब्बासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने जब इसे पूरा करने का निर्णय लिया था, तब 10 फीसदी ही काम हुआ था। उनके दृष्टिकोण आैर प्रयासों से ही यह काम निर्धारित समय में पूरा किया गया। इस प्रोजेक्ट की शुरुआती लागत करीब 32 हजार करोड़ रुपए थी, जो अब तीन गुना बढ़ चुकी है।

खबरें और भी हैं...