पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसे की दो तस्वीरें; 36 लोगों की जान बचाई गई

हादसे की दो तस्वीरें; 36 लोगों की जान बचाई गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी|धार्मिक नगरी वाराणसी के सबसे व्यस्ततम इलाके दशाश्वमेध में शनिवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब इलाके में स्थित होटल देवा इन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान होटल के कमरों में दक्षिण भारत से आये करीब 32 दर्शनार्थी अंदर फंस गये। आग की सूचना पर पहुंचे 2 फायर एक्सटेंशन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और धुंए के उठते गुबार के बीच फायर फाइटर्स ने आग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। होटल के मैनेजर ने बताया कि सीढ़ी पर लगे मीटर और बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिसने दूसरे और तीसरे फ्लोर पर स्थित 16 कमरों को अपने घेरे में ले लिया था। हालांकि फायर फाइटर्स के तुरंत आ जाने से बड़ी घटना होते-होते रह गई।

कोटा के घानमंडी में होटल की इमारत गिरी, 4 को जिंदा बचाया
राजस्थान
कोटा|राजस्थान के कोटा में स्थित धानमंडी इलाके में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक होटल की इमारत ढह गई। बताया जा रहा है कि मलबे में दबे चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसके बाद राहत कार्य पूरा हो गया। इस दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बार और ऊपरी मंजिल पर होटल था। रेस्क्यू ऑपरेशन में चार व्यक्ति को बचा लिया गया है। मशीनों की मदद से जल्द से जल्द मलवा हटाने की कोशिश जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर उपस्थित है।

खबरें और भी हैं...