पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के कोट पर किया नीला रंग, नीले झंडों के साथ निकाली वाहन रैली

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के कोट पर किया नीला रंग, नीले झंडों के साथ निकाली वाहन रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शनिवार को मनाई गई। त्रिमूर्ति चौराहे पर जयंती के कार्यक्रम शुरू किए जाने के पूर्व डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के कोट पर नीला रंग किया गया। शनिवार को सुबह से शाम तक विभिन्न संगठनों ने माल्यार्पण कार्यक्रम किए। जय भीम के नारे लगाते हुए अजा-अजजा वर्ग के युवाओं ने वाहन रैली निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी।

वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए। कांग्रेस ने भी आंबेडकर प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण किया। जिपं अध्यक्ष मनोजसिंह गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। ग्रामीण अंचल में भी आंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

धार. अजजा वर्ग के युवाओं ने नीले झंडों के साथ वाहन रैली निकाली गई।

डॉ. आंबेडकर की इस प्रतिमा के कोट पर नीला रंग पोता गया था। इसके बाद प्रतिमा पर पूर्व मंत्री विक्रम वर्मा व भाजपा नेताओं समेत अन्य संगठनों ने भी माल्यार्पण किया।

उधर, मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन इकाई धार के तत्वावधान में जन्म उत्सव समरसता दिवस के रूप में मनाया। मोर्चे के संरक्षक डीएस मौर्य मुख्य अतिथि थे। संयोजक कैलाश चौधरी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बालाराम चौहान, लिपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गंगासिंह सिसौदिया, नेत्र चिकित्सा संघ अध्यक्ष संतोष निगले, शिक्षक संघ के भुवानसिंह बघेल, राज्य कर्मचारी संघ के सीताराम ठाकुर, महेंद्रसिंह निंगवाल, समग्र संघ के गंगाराम अचालिया, अपाक्स के नरेंद्र चौपड़ा, बसंत शिंदे आदि उपस्थित थे। आभार सीताराम सोनार्थी ने माना।

खबरें और भी हैं...