पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह 18 को, 72 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे

पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह 18 को, 72 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह 18 को, 72 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे
धार | पाटीदार समाज में 1985 से सामूहिक विवाहों का सिलसिला जारी है। 49वां सामूहिक विवाह समारोह 18 अप्रैल को देवीजी मंदिर के समीप पाटीदार समाज धर्मशाला में होने जा रहा है। इसमें 72 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। पाटीदार समाज संगठन समिति के अध्यक्ष उदयराम पाटीदार ने बताया 33 बरसों से आसपास के 52 गांवों में समाज में जो भी शादियां होती हैं, सामूहिक विवाह समारोह में ही होती है। साल में दो बार सामूहिक विवाह किया जाता है। समाज में कोई कितना भी सक्षम हो या आर्थिक रूप से कमजाेर, हर कोई समारोह में ही शादी करता है। 99 प्रतिशत शादियां सामूहिक में ही होती हैं। इससे शादियों में फिजूलखर्ची व दहेज प्रथा पर भी रोक लग गई है।

खबरें और भी हैं...