कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
धार | इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर शनिवार शाम 4 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। विजय पिता पूनम व उसका साथी गौतम पिता शांतिलाल बाइक से जा रहे थे। कार ने पीछे से टक्कर मार दी। गिरने से विजय को दोनों पैर व हाथ में तथा गौतम को सिर में चोट आई।
वाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर केस
धार | डही में शनिवार रात एक वाट्सएप ग्रुप में शाहिद पिता आबिद नाम के युवक ने धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली आपत्तिजनक पोस्ट डाली। उदित पिता नारायण माहेश्वरी की शिकायत पर पुलिस ने शाहिद पर केस दर्ज कर लिया।