पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऋषभचंद्र विजय का मंगल प्रवेश आज

ऋषभचंद्र विजय का मंगल प्रवेश आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऋषभचंद्र विजय का मंगल प्रवेश आज
आलीराजपुर | वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर का आलीराजपुर में 15 अप्रैल रविवार को मंगल प्रवेश होगा। आचार्यश्री एवं मुनि मंडल सुबह 8 बजे गुजरात की सीमा से मप्र में प्रवेश कर आलीराजपुर पहुंचेंगे। सुबह 8.45 बजे जैन श्रीसंघ की ओर से कलश सामैया के साथ आचार्यश्री की अगवानी की जाएगी। 9 बजे शीतल कलेक्शन से नगर प्रवेश यात्रा प्रारंभ होगी। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ धर्मसभा स्थल पर धर्मसभा में परिवर्तित होगा। आचार्य श्री ठाणा दहाणु मुम्बई महाराष्ट्र में अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में निश्रा, कोंकण क्षेत्र में जिनशासन प्रभावना, भायंदर में गुरुदेव राजेंद्र सूरीश्वर के 150वें पाटोत्सव वर्ष, 150वें क्रियोद्धार वर्ष व आचार्य धनचंद्र सूरीश्वर स्वर्गारोहण शताब्दी, आचार्य हेमेंद्रसूरीश्वर की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित वर्षीतप करने के आव्हान कर एवं आराधकों को सामूहिक रुप से तप का संकल्प करवाकर पुनः मोहनखेड़ा महातीर्थ में अक्षय तृतीया पर वर्षीतप के पारणा उत्सव को निश्रा प्रदान करने के लिए पहुंच रहे है।

खबरें और भी हैं...