प्राचीन राम मंदिर में प्राण - प्रतिष्ठा महोत्सव 16 से 18 तक होगा
प्राचीन राम मंदिर में प्राण - प्रतिष्ठा महोत्सव 16 से 18 तक होगा
बाकानेर | ग्वालियर रियासत का अति प्राचीन श्रीराम मंदिर ब्राह्मण मोहल्ला का जीर्णोद्धार किया गया है। नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 16 से 18 अप्रैल तक होगा। गणेश, विष्णु व शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शोभायात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर्म पूजन तथा सुंदरकांड पाठ होगा। अंतिम दिन हवन पूजन, पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा। मंदिर समिति के अरविंद गोविंदराव सदावर्ते ने नगरवासियों से धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।