आर्मी भर्ती के लिए निःशुल्क तैयारी कराएंगे
आर्मी भर्ती के लिए निःशुल्क तैयारी कराएंगे
धार | सेना में सेवा एवं नौकरी न होकर राष्ट्र सेवा का पुनीत कार्य है। जिसमें भाग लेकर सैनिक अपने प्राणों तक की आहुतियां देते है। ऐसे पेशे में चयन के लिए छात्रों की मदद के लिए बंधु कॅरियर एकेडमी शारीरिक सैनिक भर्ती में उत्तीर्ण छात्रों के लिए लिखित परीक्षा के लिए निःशुल्क तैयारी करवा रहीं है। यह कक्षाएं एकेडमी के संचालक राजेंद्र विजयवत (बंधु सर) के निर्देशन में 17 अप्रैल से शुरू होगी। कक्षाओं में छात्रों को प्रतिदिन मार्गदर्शन के अतिरिक्त निःशुल्क अध्ययन सामग्री भी दी जाएगी। जानकारी संस्था के पंकज ठाकुर ने दी।