भाजयुमो धार नगर ने शोभायात्रा का स्वागत किया
भाजयुमो धार नगर ने शोभायात्रा का स्वागत किया
धार | श्री संत शिरोमणि जयंती पर सेन समाज ने सेनजी महाराज की शोभायात्रा शहर में निकाली। धानमंडी चौराहा पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी रीन, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, संभागीय मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल, युवा साथी गोल्डी चौहान, सौरभ त्रिपाठी, मुकेश चौहान, राज मौरे, बादल मालवीय, विशाल यादव, अमित पटेल आदि ने स्वागत किया।