बाद में सुधार किया गया।
स्कूल के पास पाइप लाइन फूटने से व्यर्थ बहा हजारों लीटर पानी
राजगढ़ | गर्मी के मौसम में पानी को जहां बचाने की आवश्यकता होती है वही नगर में अनेक स्थानों पर पेयजल पाइप लाइन फूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। दो दिन में दो स्थानों पर पाइप लाइन फूट जाने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। शनिवार को हायर सेकंडरी स्कूल परिसर के बाहर डेम से आ रही पुरानी पाइपलाइन अधिक प्रेशर के कारण फूट गई और बड़ी मात्रा में पानी बह गया। पानी इतनी तेजी से निकला कि थोड़ी ही देर में बहकर करीब 100 फीट दूर स्कूल परिसर के अंदर तक पहुंच गया। बाद में नगर परिषद को सूचना देने पर कर्मचारियों ने लाइन सुधारी। एक दिन पहले भी चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर भी पाइप लाइन फूट जाने से सैकड़ों लीटर पानी बह गया।
बाद में सुधार किया गया।