नरेंद्र धार तहसील अध्यक्ष, बालमुकुंद तहसील संरक्षक बने
नरेंद्र धार तहसील अध्यक्ष, बालमुकुंद तहसील संरक्षक बने
धार | अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद मप्र धार इकाई की बैठक ढोलकुआं के राम मंदिर में हुई। जिसमें नरेंद्र वैष्णव धार को धार तहसील अध्यक्ष व बालमुकुंद धार को धार तहसील संरक्षक पद पर नियुक्त किया। अध्यक्षता महासचिव केशवदास वैष्णव एडवोकेट धार ने की। नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष मदनदास वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरदास वैष्णव, प्रदेश महासचिव बगदीराम वैष्णव की अनुशंसा तथा महिला संगठन की प्रदेशाध्यक्ष उषा शर्मा, जिलाध्यक्ष अर्चना महंते, प्रदेश जिला कोषाध्यक्ष प्रज्ञा बैरागी, इंदिरा वैष्णव व दीपक वैष्णव की उपस्थिति में की गई। समाज के गोवर्धनदास महंत, जयरामदास बैरागी, पीयूष वैष्णव, मनीष वैष्णव आदि मौजूद थे।