पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम स्वराज अभियान को लेकर जिला भाजपा की बैठक हुई

ग्राम स्वराज अभियान को लेकर जिला भाजपा की बैठक हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार | जिला भाजपा की एक बैठक ग्राम स्वराज अभियान को लेकर जिला प्रभारी बाबुसिंह रघुवंशी की उपस्थिति में हुई। बैठक के अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राज बर्फा ने की। प्रारंभ में डाॅ. बर्फा ने 14 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान को लेकर विनोद शर्मा को जिला प्रभारी बनाया। साथ ही सहप्रभारी के रूप में शरद विजयवर्गीय, कन्हैयालाल यादव, श्याम नायक, देवेंद्र पटेल, मुकामसिंह किराड़े, रामेश्वर पाटीदार, राजेंद्र एन पटेल, सुरेश माहेश्वरी को बनाया गया। रघुवंशी ने ग्राम स्वराज अभियान के बारे में बताते हुए कहा 14 को आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। 18 को स्वच्छ भारत पर्व के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 20 अप्रैल को उज्वला दिवस पर पात्र हितग्राहियों को गैस सिलेंडर वितरण व हितग्राही सम्मेलन आयोजित होंगे। 24 अप्रैल को ग्रामसभा का आयोजन व प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान के तहत आवास प्रधानमंत्री जैसी अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण किया जाएगा। 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत अभियान के अंतर्गत पंचायतों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वस्थ सुरक्षा मिशन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। 2 मई को विकासखंडों में किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित होगी। 5 मई को आजीविका एवं कौशल विकास मेले का आयोजन विकासखंड स्तर पर होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।

खबरें और भी हैं...