माटी शिल्पी 20 जून तक कलाकृतियां जमा कराएं
माटी शिल्पी 20 जून तक कलाकृतियां जमा कराएं
धार |मप्र माटीकला बोर्ड द्वारा विगत वित्त वर्ष 2017-18 हेतु माटी शिल्पियों को राज्यस्तरीय पुरस्कार दिए जाने के लिए हर जिले से माटी शिल्पियों से कलाकृतियां आमंत्रित की गई हैं। माटी शिल्पी 20 जून तक अपनी कलाकृतियां माटीकला बोर्ड में जमा करा सकेंगे। प्रथम पुरस्कार 1 लाख, द्वितीय 50 हजार व तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।