परशुराम जयंती पर शोभायात्रा आज
परशुराम जयंती पर शोभायात्रा आज
धार | परशुराम जयंती पर बुधवार सुबह 9 बजे धारेश्वर मंदिर में भगवान परशुरामजी का ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजन अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे वसंत विहार स्थित गरबा चौक परशुराम मंदिर में महाआरती होगा। शाम 4 बजे धारेश्वर मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली जाएगा। प्रमुख मार्गों से लाल बाग पहुंचेगी। सर्वब्राह्मण समाज अध्यक्ष विश्वास पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, यात्रा प्रभारी ऋषी भार्गव, डॉ. अशोक शास्त्री, प्रवीण शर्मा, गोटू शुक्ला, डॉ. तरुण जोशी, सुधीर त्रिवेदी, उमेश शर्मा सहित महिला एवं युवा कार्यकारिणी ने ब्राह्मणबंधुओं से शामिल होने की अपील की है। जानकारी प्रवीण शर्मा एडव्होकेट ने दी।