आदर्श सड़क के फुटपाथ से दुकानें हटवाई, एक शोकेस व एक गुमटी जब्त
नगरपालिका अमले ने शनिवार को आदर्श सड़क के फुटपाथ पर लगी दुकानें हटवाई। घोड़ा चौपाटी से त्रिमूर्ति चौराहे तक कार्रवाई की गई। करीब 12 दुकानें हटवाई गईं। एक शोकेस और एक गुमटी जब्त भी की गई। दरअसल आदर्श सड़क पर दोनों तरफ पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ पर कई दिनों से कुछ लोगों ने दुकानें लगा रखी हैं। अधिकतर दुकानदार फुटपाथ पर सामान रख कर बेच रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने गुमटियां-शोकेस भी रख लिए थे। पैदल चलने वालों के लिए जगह ही नहीं होने की शिकायत सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना से की गई। जिस पर उन्होंने नपा अमले को कार्रवाई के लिए भेजा। पहले सभी को एक घंटे का समय देकर हटने के लिए बोला। एक घंटे बाद अमला पहुंचा और सख्ती दिखा कर दुकानें हटवाईं।
डाक बंगले के समीप दुकान हटाने नपाकर्मी।