पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गीता से शादी के लिए इंदौर के एक और युवक ने जताई इच्छा

गीता से शादी के लिए इंदौर के एक और युवक ने जताई इच्छा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान से भारत लाई गई मूक-बधिर गीता की शादी के लिए सोशल साइट पर प्रपोजल मंगवाए जाने के बाद अब युवक लगातार संपर्क कर रहे हैं। सोमवार को इंदौर के एक और मूक-बधिर युवक ने शादी की इच्छा जताई और अपना बायोडाटा भेजा। रविवार को भी एक युवक ने शादी का प्रस्ताव भेजा था। उधर, फेसबुक पर भी गीता की शादी के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया गुजरात के एक और इंदौर के दो युवकों ने बायोडाटा भेजा है। तीनों युवक गीता से मिलने के इच्छुक भी हैं, लेकिन विदेश मंत्रालय की अनुमति केे बगैर उन्हें नहीं मिलवाया जा सकता। इसलिए युवकों के बायोडाटा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास भिजवा दिए हैं। वहां से अनुमति मिलते ही युवकों को गीता से मिलवाने का समय निर्धारित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...