पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वायरल... न्यूयॉर्क, बाली से ज्यादा सुंदर लैन्डिंग आयरलैंड के इस रनवे पर

वायरल... न्यूयॉर्क, बाली से ज्यादा सुंदर लैन्डिंग आयरलैंड के इस रनवे पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुनियाभर में विमानों की लैन्डिंग भी चर्चा का विषय होती है। इसमें सबसे सुंदर अगर कहा जाए तो न्यूयॉर्क की ऊंची इमारतों का दृश्य या बाली के समुद्र तटों की बात आ सकती है। परन्तु आयरलैंड के छोटे से डोनेगल एयरपोर्ट ने सबसे सुंदर लैन्डिंग में न्यूयॉर्क, बाली, लंदन, टोरंटो को भी पीछे छोड़ दिया है।

ट्रैवल फर्म ‘प्राइवेट फ्लाय’ ने हाल ही में एक सर्वे कराया, उसमें दुनिया के प्रमुख 112 विमानतलों की लैन्डिंग के लिए वोटिंग कराई गई। वोटिंग में लगातार सफर करने वाले 8,500 लोगों ने हिस्सा लिया। उसमें सबसे सुंदर लैन्डिंग डोनेगल एयरपोर्ट की बताई गई। आयरलैंड का यह रनवे ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन उसके आसपास लंबा समुद्र तट है और वही लोकेशन स्टार वॉर्स सीरीज़ की फिल्मों में भी दिखाई गई है। रनवे के एक तरफ पूरा समुद्र है, तो दूसरी तरह समुद्र के पानी की धारा बहती है। साफ नीला आसमान, आसपास की हरी पहाड़ियां और सुमुद्र की लहरों का दृश्य यात्रियों को खुश कर देता है। irishtimes.com

खबरें और भी हैं...