- Hindi News
- National
- कम्प्यूटर बाबा बोले नर्मदा में जो गंदा पानी मिल रहा हैं उसका करूंगा निराकरण
कम्प्यूटर बाबा बोले- नर्मदा में जो गंदा पानी मिल रहा हैं उसका करूंगा निराकरण
सोमवार को सतु अमावस्या पर खलघाट में नर्मदा तट पर संत समागम हुआ। मां रेवा आश्रय सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा मां नर्मदा की महाआरती की। संत समागम के मुख्य अतिथि कम्प्यूटर बाबा, मौनीबाबा आश्रम के महंत नरसिंगदासजी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान थे। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कम्प्यूटर बाबा ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। इसके पूर्व संस्था रेवा आश्रय द्वारा परिक्रमावासियों, संत-महात्मा व तीर्थ यात्रियों के ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्थाएं करने के लिए रेवा आश्रय आश्रम संचालित करने व मां नर्मदा के तट पर सफाई के लिए प्रदेशाध्यक्ष चौहान, सांसद सावित्री ठाकुर ने अभिनंदन पत्र संस्था के सदस्यों को देकर सम्मानित किया। अमावस्या होने से हजारों की तादात में श्रद्धालु, संतों ने महाआरती में भाग लिया। जहां पर सांसद ठाकुर ने मंच पर आसीन संतों का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम एक घंटे तक चला। जिसे सुनने के लिए आसपास के श्रद्धालु श्रोता के रूप में पंडाल में थे। कम्प्यूटर बाबा ने मंच से कहा- मां नर्मदा में जो गंदा पानी मिल रहा है उसके लिए प्रयास करूंगा। वही नर्मदा के दोनों तटों पर छायादार पेड़ व हमेशा तट पर छाया बनी रहे इसके लिए पौधे लगाने की बात कही। आयोजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कई श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। संचालन नरसिंगदासजी ने किया। कार्यक्रम के सूत्रधार ओम शांति आश्रम के संत श्यामदासजी थे। इसमें जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोलंकी, जिला जनपद सदस्य विष्णु मालाधारी, सुभाष मुकाती आदि थे।
खलघाट. नगर में संत समागम में कम्प्यूटर बाबा हुए शामिल।