पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज : आहु में भगवान कुंथनाथ का जन्म तप मोक्ष कल्याणक मनाया

समाज : आहु में भगवान कुंथनाथ का जन्म तप मोक्ष कल्याणक मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार | समीप संकटमोचन आहु पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पर जैन धर्म के 17 वें तीर्थंकर भगवान कुंथनाथजी का जन्म कल्याणक तप कल्याणक एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाकर भक्तों ने पुण्य अर्जित किया। प्रातःकाल भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव पर जन्माभिषेक कलश विशेष रूप से मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए शांतिधारा की गई। शांति महामंडल विधान का पूजन अनीता राजेंद्र छाबड़ा ने किया। प्रीतम जैन एवं पारस जैन गंगवाल का विशेष सहयोग रहा। आहु पार्श्वनाथ तीर्थ पर 29 अप्रैल को पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...