- Hindi News
- National
- समाज : अक्षय तृतीया के दिन आचार्य का मोहनखेड़ा तीर्थ में होगा मंगल प्रवेश
समाज : अक्षय तृतीया के दिन आचार्य का मोहनखेड़ा तीर्थ में होगा मंगल प्रवेश
राजगढ़ | मुंबई महाराष्ट्र में अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में निश्रा प्रदान करने के बाद मोहनखेड़ा तीर्थ के आचार्य ऋषभचंद्रसूरीश्वरजी का तीर्थ पर मंगल प्रवेश अक्षय तृतीया पर होगा। आचार्य संपूर्ण कोकण क्षेत्र में जिनशासन प्रभावना करते हुए मुंबई भायंदर में दादा गुरुदेव राजेंद्रसूरीश्वरजी के 150वें पाटोत्सव वर्ष, 150वें क्रियोद्धार वर्ष व आचार्य धनचंद्रसूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण शताब्दी, आचार्य हेमेंद्रसूरीश्वरजी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित वर्षीतप करने के आह्वान कर एवं आराधकों को सामूहिक रुप से तप का संकल्प करवा कर पुनः मोहनखेड़ा तीर्थ में आएंगे।
जहां अक्षय तृतीया पर आयोजित वर्षीतप के पारणोत्सव को निश्रा प्रदान करेंगे। आचार्य की निश्रा में वर्षीतप के समस्त आराधक इंदौर-अहमदाबाद हाईवे स्थित तहलेटी की सामूहिक वंदना सुबह 6.30 बजे करेंगे। यहां से चल समारोह के साथ आचार्य का लगभग तीन माह पश्चात वर्षीतप पारणोत्सव के लिए मंगलमय प्रवेश होगा। आचार्य के प्रवेश पश्चात मुनि मंडल, साध्वीवृंद की निश्रा में शत्रुंजयावतार तीर्थाधिपति भगवान आदिनाथ प्रभु की जिन प्रतिमा सहित समस्त प्रतिमाओं पर इक्षु रस से अभिषेक लाभार्थी परिवार द्वारा किया जाएगा।
आचार्य ऋषभचंद्रसूरीश्वरजी।