थल सेना में भर्ती के लिये ऑनलाइन पंजीयन 23 अप्रैल तक
थल सेना में भर्ती के लिये ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदक 23 अप्रैल तक ऑन लाइन आवेदन के लिए वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक (क्लर्क) स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास), सैनिक नर्सिंग सहायक एवं सैनिक तकनीकी के लिए आयोजित की जा रही है। सेना में भर्ती की प्रक्रिया 9 से 18 मई तक सिवनी के स्टेडियम में होगी। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदकों को समय से अपना पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके अलावा एडमिट कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर निर्धारित समय और तिथि पर उपस्थित होना जरूरी है। इस भर्ती प्रक्रिया में कटनी, बालाघाट, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, उमरिया, सतना, अनूपपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, शहडोल, डिण्डौरी एवं रीवा जिलों के युवा भाग ले सकते हैं।