पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटरेस्टिंग... 25 लाख लेगो से तैयार किया सबसे बड़ा क्रूज़ शिप, बना रिकॉर्ड

इंटरेस्टिंग... 25 लाख लेगो से तैयार किया सबसे बड़ा क्रूज़ शिप, बना रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉन्ग कॉन्ग की एक पर्यटन कंपनी ने कुछ दिन पहले 18 डेक वाले 1,51,695 टन वजनी क्रूज शिप लॉन्च किया था। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए 25 लाख से अधिक लेगो ब्रिक से वैसा ही क्रूज़ शिप तैयार किया, जो आकार में अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा लेगो क्रूज़ शिप है।

लेगो शिप का वजन 2,800 किलोग्राम, लंबाई 27.7 फीट, चौड़ाई 4.36 फीट एवं ऊंचाई 5 फीट है। इसे तैयार करने में दुनियाभर के क्रूज़ प्रेमी लोग हॉन्ग कॉन्ग पहुंचे और उन्होंने बड़ी सी जगह पर बने प्लेटफॉर्म पर लेगो क्रूज़ शिप तैयार किया। जितने भी लोग वहां थे, उनमें 1000 से अधिक वे लोग थे, जो किसी न किसी क्रूज़लाइन में यात्रा कर चुके हैं। उन्हें मार्गदर्शन देने की भूमिका चीन के प्रोफेशनल लेगो मास्टर एंडी हन्ग ने निभाई। उन्होंने जिसे जो कान सौंपा, उसका निरीक्षण करने के साथ-साथ सुधार भी किया। दो महीने लगातार प्रयासों के बाद उसे ‘काइ ताक क्रूज़ टर्मिनल’ पर प्रदर्शित किया गया।

youtube.com

खबरें और भी हैं...