दाल मिलों की लेवाली कम होने से चने में धारणा मंदी की ओर
चना एवं तुअर के भावों में गिरावट के साथ ही ग्राहकी का अभाव बना हुआ है। तुअर में बेचवाल है, किंतु लेवाल नहीं है। हरसूद से 46 कट्टे गर्मी के नए मूंग की आवक रही। चने में आम धारणा मंदी की ओर ढलती जा रही है।
व्यापारिक क्षेत्रों के अनुसार दलहनों की हालत और पतली होती जा रही है। दालों में ग्राहकी एकदम कमजोर पड़ गई है। दूसरी ओर महाराष्ट्र के व्यापारी तुअर में हर भाव पर बेचवाल बने हुए हैं लेवाल तो बने। लोकल में तुअर दाल के भावों में 50 रुपए की कमी की गई है जबकि चना दाल के भाव स्थिर रहे, किंतु लेवाली कमजोर बनी रही। चने के भाव आए दिन घटने से आम व्यापारियों, दाल मिलों, दलालों की मानसिकता मंदी की बन गई है। चना, काफी नीचे के बिकने की धारणा बताने लगे हैं। 3500 रुपए में बेस्ट क्वालिटी के चने के बेचवाल रहे, किंतु लेवाल मन नहीं बना पा रहे थे। उड़द की स्थिति चना, तुअर के समान बनती जा रही है। ऊंचे भावों का स्टॉक बड़ी मात्रा में गोदामों में पड़ा है। नैफेड राजस्थान, महाराष्ट्र में खरीद 2017 के उड़द, राजस्थान में मूंग के टेंडर निकालना शुरू कर रही है।
डबल-डॉलर की आवक कम
डबल-डॉलर की आवक इंदौर में 2500 बोरी के करीब रही। आवक कम होने से नीलामी में आंशिक मजबूती रही। नीलामी डॉलर 5000 से 5600 रुपए 5700 से 6100 रुपए। कुछ ट्रालियां 6150 रुपए 6190 रुपए 6225 रुपए बिकी। कंटेनरों में 42X44- 6850 रुपए 44X48- 6600 रुपए 58X60- 5100 रुपए 60X62- 5000 रुपए 62X64- 4900 रुपए।