नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक की लिंक फेल
नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक की लिंक फेल
गुणावद | बुधवार को नर्मदा झाबुआ बैंक की लिंक फेल होने से ग्रामीण खाताधारक दिनभर परेशान हाेते रहे। बैंक मैनेजर को कई ग्राहकों की खरी खोटी सुनने को मिली। उन्होंने कहा हम आज रिश्तेदारों के यहां शादी में क्या करेंगे। इस समय किससे पैसे लेंगे। बैंक मैनेजर का कहना है स्टाफ की भी कमी होने से पूरी बैंक मैनेजर के सुपुर्द की गई है। केशियर भी छुट्टी पर है। कोई इसकी जगह दूसरा केशियर भी उपस्थित नहीं है।