पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बर्खास्त न्यायाधीश अारके श्रीवास कल बाइक से नईदिल्ली के लिए होंगे रवाना

बर्खास्त न्यायाधीश अारके श्रीवास कल बाइक से नईदिल्ली के लिए होंगे रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्याय यात्रा में साथ रहेंगे परिवार के सदस्य, जगह जगह देंगे न्याय का संदेश

भास्कर न्यूज | नीमच

नीमच के बर्खास्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके श्रीवास गुरुवार सुबह 7 बजे से न्याय यात्रा का शुभारंभ करेंगे। अपने निवास स्थान से बाइक से नईदिल्ली तक न्याय यात्रा करेंगे। यात्रा में परिवार के लोग और मित्र शामिल रहेंगे।

अपना बार-बार तबादला करने और न्याय व्यवस्था में कु़छ लोगों की मनमानी के खिलाफ नीमच के अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश (एडीजे) आर.के. श्रीवास ने नीमच में सुबह ज्वाइन किया और शाम को उन्हें निलंबित कर दिया था। उन्होंने लड़ाई लड़ना शुरू किया था। 19 अगस्त को नीमच से जबलपुर तक साइकिल से न्याय यात्रा की शुरुआत की। 26 अगस्त को जबलपुर पहुंचकर उच्च न्यायालय के सामने धरना दिया। धरने के तीसरे दिन उच्च न्यायालय के सामने प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी थी, जिसका पालन करते हुए उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया और नीमच लौट आए। तबादला नीति की अनदेखी करते हुए एडीजे का डेढ़ साल के भीतर धार से शहडोल, शहडोल से सिहोरा, सिहोरा से जबलपुर हाईकोर्ट और नीमच कर दिया गया। 8 अगस्त, 2017 को नीमच पहुंचकर उन्होंने दो बजे कार्यभार ग्रहण किया था और शाम को छह बजे उन्हें फैक्स से निलंबन आदेश प्राप्त हुआ।

खबरें और भी हैं...