पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला थाने पहुंचने वालीं 56%महिलाओं को शक पति का कहीं और अफेसर, 100%पतियों का आरोप झगड़े का कारण मायका

महिला थाने पहुंचने वालीं 56%महिलाओं को शक-पति का कहीं और अफेसर, 100%पतियों का आरोप- झगड़े का कारण मायका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल निवासी एक युवती की शादी बिजनेसमैन से हुई। एक साल तो सब कुछ ठीक चला, उसके बाद प|ी मायके जाकर बैठ गए। उनका एक बेटा भी हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि प|ी ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करा दिया। थाने पहुंचने पर पति-प|ी एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। प|ी का कहना था कि पति के दूसरे महिलाओं से संबंध हैं, जबकि पति का आरोप था कि प|ी की मां और भाई-बहन उसे भड़काते हैं। वह माता-पिता को छोड़कर भोपाल में बसने की जिद पर अड़ी है। मामला न्यायालय पहुंचा, तो पति ने तलाक का केस दायर कर दिया। 6 साल से केस चल रहा है। लेकिन दोनों को हासिल कुछ नहीं हुआ। महिला थाने में पहुंचने वाला यह इकलौता केस नहीं है। पिछले साल इस तरह की 1281 में से 718 शिकायतें यानी 56 फीसदी महिलाओं को पति के दूसरे महिला से संबंध होने का शक है, जबकि 100 फीसदी पतियों का कहना है कि मायके पक्ष का दखल झगड़े की असली वजह हैं।

कब-कितनी शिकायतें

वर्ष 2017

शिकायतें

1281

दर्ज केस

384

वर्ष 2018

शिकायतें

384

दर्ज मामले 41

प|ियों की शिकायत

फोन पर न जाने किस-किस से बात करते हैं। परिवार वालों की सुनते हैं, मेरी हर बात टाल जाते हैं। मायके के नाम पर ताना देते हैं। बहन के लिए नियम अलग व प|ी के लिए अलग क्यों?

पढ़े लिखों की काउंसलिंग मुश्किल

महिला थाने में रोज औसतन 3 से 4 शिकायतें पहुंचती हैं। इनमें 20% शिकायतों में दोनों पक्ष अधिक पढ़े लिखे होते हैं। ऐसे केस में दोनों को समझाना मुश्किल होता है, जबकि कम पढ़े लिखे लोग आसानी से समझौता करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

पतियों के आरोप

घर में घुसते ही मांगों का अंबर लगा देती हैं। माता-पिता से अलग रहने का दबाव बनाती हैं। फोन हाथ में पड़ते ही सभी नंबर संदेह के घेरे में आ जाते हैं। छोटी-छोटी बात पर मायके जाने की धमकी देना।

एक-दूसरे की नहीं सुनते

पति-प|ी के बीच झगड़े की मुख्य वजह एक-दूसरे की बात नहीं सुनना है। करीब 56 फीसदी प|ियों को अपने पति पर संदेह रहता है, जबकि सभी पतियों की एक ही शिकायत की मायके के कारण झगड़े होते हैं।

खबरें और भी हैं...