- Hindi News
- National
- रुपए की कमजोरी, अर्थव्यवस्था में सुधार से आभूषणों का निर्यात बढ़ने की आशा
रुपए की कमजोरी, अर्थव्यवस्था में सुधार से आभूषणों का निर्यात बढ़ने की आशा
चालू वित्त वर्ष में ऐसे संयोग बन रहे हैं कि र| आभूषण के निर्यात में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। सबसे अधिक महत्वपूर्ण कारण रुपए का कमजोर होना है। हीरे तराशने में भारतीय उद्योग को महारथ हासिल है। लगभग सभी कच्चे हीरे भारत में तराशे जाते हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार आ रहा है। सोने के आयात पर व्यवस्था में सुधार आ रहा है। सोने के आयात पर शुल्क अधिक होने से तस्करी आयात को बढ़ावा मिल रहा है। इससे सराफा बाजार में नकदी लेन-देन का कार्य बड़ी मात्रा में होने लगा है। 2 लाख रुपए तक नकद की खरीदी पर छूट से भी तस्कर आयात फलफूल रहा है। पिछले वर्ष करीब 134 टन सोने का तस्करी आयात हुआ। आयात का प्रतिशत प्रतिवर्ष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में धन की तंगी से आभूषण बेचने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
5 प्रतिशत की गिरावट
वित्त वर्ष 2018 में र| आभूषण के निर्यात में 5 प्रतिशत गिरावट आने के बाद निर्यातकों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। इसी एक प्रमुख वजह डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होना और निर्यातकों द्वारा नए बाजारों की खोज करना भी है। र|-आभूषण परिषद के उपाध्यक्ष के अनुसार उद्योग ने हीरो के तराशने एवं चमकाने में इजाफा हासिल किया है और भारत के नेतृत्व को साबित कर दिया है। इसके अलावा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जिसका अर्थ यही निकाला जा सकता है कि ग्राहकों के पास क्रय करने के लिए डॉलर का संग्रह है। उल्लेखनीय है कि कुल र|-आभूषण निर्यात में 45 प्रतिशत भागीदारी अमेरिका की है। यह भी सत्य है कि भारत परिष्कृत हीरो में निर्विवाद रूप से अग्रणी है। 95 प्रतिशत से अधिक कच्चे हीरो का प्रसंस्करण भारत में होता है। वर्तमान में भारतीय निर्यातकों को दुबई, हांगकांग, तुर्की और कुछ अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा करना पड़ रही है। संयुक्त अरब अमीरात को किए जाने वाले भारतीय र|-आभूषणों के निर्यात करने पर 5 प्रतिशत मूल्यवर्धित कर लगा दिया है जिसका झटका भारतीय निर्यातकों को लगा है।
आयात शुल्क अधिक
सोने की तस्करी न केवल जीएसटी की वजह से बढ़ी है वरन पूर्व के वर्षों में भी होती रही है। जब-जब केंद्र सरकार सोने के आयात पर कर की दरें बढ़ा देती हैं तस्कर आयात शुरू हो जाता है। पिछले वर्षों में सोने पर 10 आयात शुल्क लगा हुआ है।