पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जन जागरूकता रथ रैली निकाली

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जन जागरूकता रथ रैली निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जन जागरूकता रथ रैली निकाली

धार |
वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया। जिसके तहत आम जनता एवं जनसमुदाय में डेंगू रोग से बचाव एवं इसकी रोकथाम, समय पर खून की जांच इत्यादि करवाने के संबंध में जनजागरूकता रथ रैली निकाली गई। जिला अस्पताल में विधायक नीना वर्मा ने रथ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए लालबाग परिसर में समाप्त हुई। डीएचओ डाॅ. जेपीएस ठाकुर, जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डाॅ. केसी शुक्ला आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...