पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 घंटे इंतजार के बाद दस मिनट समस्या सुन उप संचालक बोले मैं कुछ नहीं कर सकता

4 घंटे इंतजार के बाद दस मिनट समस्या सुन उप संचालक बोले मैं कुछ नहीं कर सकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने नीलामी का बहिष्कार कर रखा है। बुधवार को छठे दिन भी मंडी बंद रही। मामले में शहर के 13 व्यापारी कृषि उपज मंडी बोर्ड के उप संचालक प्रवीण वर्मा से मिलने पहुंचे। जहां वर्मा बैठकों में शामिल होने के चलते व्यापारियों से कुछ देर ही मिले। मात्र दस मिनट की औपचारिक चर्चा कर समस्या सुनकर कहा मैं मामले में कुछ नहीं कर सकता। गौरतलब है कि मंडी समिति ने व्यापारियों की मांग पर मंगलवार को दो व्यापारियों के सील किए गोदाम खोल दिए हैं। अब व्यापारी गारंटी राशि के 45 लाख की एफडी देने की मांग कर रहा है। जिसे मंडी समिति ने ठुकरा दिया है। मंडी में व्यापारियों की मांग पर ही सील गोदाम खोलकर सुलह का प्रयास किया है। अनाज-तिलहन संघ के अध्यक्ष राजेंद्र मोदी ने बताया मंडी ने सील गोदाम तो खोल दिए हैं। लेकिन एफडी की राशि नहीं लौटाई है। बुधवार को उप संचालक ने 1 बजे का समय दिया था। व्यापारी 12.30 बजे ही कार्यालय पहुंच गए थे। लेकिन वे बैठक का बोलकर 3.45 बजे मिले। मात्र 10 मिनट का समय दिया। जिसमें चर्चा कर मैं कुछ नहीं कर सकता हूं बोलकर बैठक समाप्त कर दी। गुरुवार को हाईकोर्ट की तारीख है। उसमें क्या निर्णय निकलता है उसके बाद बैठक कर विचार विमर्श करेंगे।

मामले में मंडी प्रशासन ने ही भ्रष्टाचार किया है और गलती व्यापारियों की बता रहे हैं। पांच कर्मचारियों को ही बर्खास्त किया जबकि होना दस चाहिए थे। वहीं मंडी अध्यक्ष प्रभु राठौर ने कहा व्यापारियों की मांग पर सील गोदाम खोल दिए हैं। सुलह का प्रयास कर रहे हैं। जब तब 2 करोड़ की गारंटी राशि नहीं देंगे, तब तक 45 लाख रु. नहीं लाैटाएंगे।

खबरें और भी हैं...