पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारियों की लंबित 62 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

कर्मचारियों की लंबित 62 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारियों की लंबित 62 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

धार| मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे ने बुधवार को कलेक्ट्रोरेट कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की लंबित 62 सूत्री मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर विजय मंडलोई को ज्ञापन दिया। मोर्चा के संयोजक कैलाश चौधरी ने बताया छठे वेतनमान एवं अग्रवाल वेतन आयोग की सिफारिशों जो अनार्थिक मांगे भी लंबित है। इसके साथ ही सातवें वेतन की विसंगति लंबित है। लिपिक साथियों की चौधरी वेतनमान से चली आ रही विसंगति दूर करने, स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीण भत्ता देकर डॉक्टरों के समान रात्रिकालीन भत्ता देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 5200-20200 का वेतनमान देकर ग्रेड-पे में सुधार कर पदनाम परिवर्तन करने समेत अन्य मांगे रखी। संयुक्त मोर्चे के संरक्षक डीएस मोर्य ने ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन का संचालन मोर्चा के संयोजक चौधरी ने किया। धरने में जिले के विभिन्न संगठन के अध्यक्षों ने शामिल होकर संबोधित किया। तत्पश्चात रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...