डिसेंट धार ए ने 12 रन से जीता शुरुआती मैच
एसपीडीए ग्राउंड पर आयोजित टी-20 कप क्रिकेट स्पर्धा के शुरुआती मुकाबले में बुधवार को चार टीमों के बीच मैच खेले गए। पहला मुकाबला डिसेंट धार ए व डिसेंट राजगढ़ ए का मुकाबला हुआ। जिसमें धार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए। जिसमें धार की और से रितेश पाटीदार ने 36 व प्रवीण राठौर ने 28 रनों का योगदान दिया। राजगढ़ की और से अक्षत जैन ने 6 विकेट लिए ।
92 रनों का सामना करने उतरी राजगढ़ की टीम 80 रनों पर आॅलआउट हो गई। जिसमें सर्वाधिक स्कोर चंद्रपाल का 14 रन रहा। डिसेंट धार की और से कार्तिक टिकोलिया ने 4 विकेट लिए। मैन आॅफ द मैच अक्षत जैन को दिया गया। इस तरह यह मैच 12 रन से धार की टीम ने जीत लिया। दूसरा मैच मास्टर ब्लास्टर ए धार व मास्टर ब्लास्टर बी धार के बीच में हुआ। बी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक स्कोर कुंदन सिंह राठौर ने 48 व यश पाटीदार ने 42 रन बनाए। रोनित एवं आदित्य ने 2-2 विकेट लिए। 209 लक्ष्य का सामना करने उतरी मास्टर ब्लास्टर ए टीम 136 रनों पर सिमट गई। जिसमंे सर्वाधिक रन श्रेष्ठराज भिड़ोदिया ने 28 रनों का योगदान दिया व सुरेंद्र ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में कप्तान हेमंत पाटीदार व गोलू ने 3-3 विकेट लिए। शुभम सोलंकी ने 2 विकेट लिए। शाशवत शुक्ला मेन आॅफ द मैच रहे। जिन्होने 40 रन नाबाद बनाए। स्पर्धा का शुभारंभ गौतम एकेडमी के प्राचार्य संग्राम सिंह भदौरिया एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप जोशी एवं धार क्रिकेट एसोसिएशन के कोच प्रमोद पाठक, प्रमोद शर्मा, शैलैंद्र खोड़े, डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष सचिन बाफना, मास्टर ब्लास्टर के संजय भिड़ोदिया, सनी उपाध्याय आदि ने किया। संचालन संतोष पाटीदार ने किया।

एसपीडीए मैदान पर टी-20 कप क्रिकेट स्पर्धा शुरू, पहले दिन चार टीमों के बीच हुआ मुकाबला
धार. एसपीडीए मैदान पर शुरुआती मुकाबले में शॉट लगाता बल्लेबाज।