पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईडी ने जब्त की नीरव मोदी की 171 करोड़ की संपत्ति

ईडी ने जब्त की नीरव मोदी की 171 करोड़ की संपत्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी | नई दिल्ली. पीएनबी के साथ 12 हजार करोड़ रु. से अधिक की धोखाधड़ी करके फरार हुए हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 171 करोड़ रु. की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर ली है। ईडी ने बताया कि हवाला रोकथाम कानून के तहत यह कार्रवाई की गई। ईडी ने फरवरी में नीरव की 21 अचल संपत्तियां जब्त कीं, जिनका बाजार मूल्य 523.72 करोड़ रु. है। जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के छह फ्लैट और 10 कार्यालय परिसर, पुणे में दो फ्लैट, अलीबाग में एक फार्म हाउस, अहमदनगर में एक सौर प्लांट और 135 एकड़ भूमि शामिल है।





जांच के दौरान नीरव की कई अन्य संपत्तियों का पता चला है। उसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। ईडी ने मुंबई और सूरत में 72.87 करोड़ रु. के चार कॉमर्शियल परिसरों, 106 बैंक खातों में जमा 55.12 करोड़ रु., 15 डीमैट खातों के 35.86 करोड़ रु. और 4.01 करोड़ रु. मूल्य की चार लग्जरी कार जब्त की हैं। कुल मिलाकर यह 171 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

----------------

रोटोमैक धोखाधड़ी केस में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की:

सीबीआई ने 456 करोड़ रुपए के बैंक ऑफ बड़ौदा घोटाले में रोटोमैक कंपनी के सीएमडी विक्रम कोठारी और पांच अन्य के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट दायर कर दी। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि लखनऊ की विशेष अदालत में रोटोमैक कंपनी, सीएमडी विक्रम कोठारी, निदेशक राहुल कोठारी, बैंक ऑफ बड़ौदा की कानपुर ब्रांच के तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक एसके उपाध्याय, बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक (विदेशी मुद्रा विनिमय) ओम प्रकाश कपूर एवं बैंक के तत्कालीन प्रबंधक (ऋण) के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

खबरें और भी हैं...