पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नामांतरण, सीमांकन के लिए ग्राम सभाएं शुरू

नामांतरण, सीमांकन के लिए ग्राम सभाएं शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सोमवार से विशेष अभियान शुरू किया गया। इसके तहत 21 जून तक तीन चरणों में ग्राम सभाएं होंगी और राजस्व प्रकरण निराकृत किए जाएंगे। अभियान के तहत सीमांकन, अविवादित नामांतरण-बंटवारा, ऋण पुस्तिका वितरण, खसरा प्राप्त न होना, भूमि संबंधी विवाद, सीमांकन का लंबित होना, नक्शा प्राप्त न होना, भूमि संबंधी विवाद, रास्ता विवाद, पट्टा प्राप्त न होना आदि शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। इसमें अभिलेख सुधार का कार्य भी होगा। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने इसके लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अपर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने बताया कि ग्राम पंचायतवार ग्राम सभाएं आयोजित करने के लिए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों और उनके निराकरण की समीक्षा अपर कलेक्टर द्वारा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...