बेस्ट क्वालिटी का प्याज स्टॉक में
इंदौर| भावांतर योजना में बेस्ट क्वालिटी का प्याज 6 से 7 रुपए किलो बिक रहा है। वह स्टॉक में जा रहा है। प्याज की आवक घटकर 125 से 150 ट्रक रह जाने से भावों में सुधार रहा। लहसुन के भावों में भी सुधार आया है। लहसुन की आवक 17-18 हजार और आलू 15 हजार कट्टे की रही। प्याज बेस्ट क्वालिटी 600 से 700 एवरेज 400 से 450 गोल्डी 250 से 300 रुपए। लहसुन ऊंटी 1800 से 2100 सुपर बोल्ड 1700 से 1900 एवरेज 1300 से 1500 बारीक 400 से 500 रुपए (क्विंटल)। आलू चिप्स 700 से 725 एवरेज 650 ज्योति-लॉकर 525 से 550 एवरेज 500 गुल्ला 250 रुपए (40 किलो)।