मंडी में चने की आवक कमजोर रहने से भावों में आंशिक सुधार रहा। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ वालों की बेचवाली बनी हुई है। मप्र में समर्थन भावों पर खरीदी जारी रहने से मंडियों में आवक कम है। तेजी का एक प्रमुख वजह यही है। नए मूंग की आवक बनी हुई है। भावों में आंशिक नमी रही। उड़द का स्टॉक इस बार अधिक होने के साथ अभी तक तेजी नहीं आने से स्टॉकिस्टों की बेचवाली निकलने लगी है। स्टॉकिस्टों पड़तल से नीचे में बेच रहे हैं। ब्याज-भाड़े का अलग से नुकसान कर रहे हैं। तुअर के भाव लगभग स्थिर रहे। दाल में मांग कमजोर बनी हुई है। तुअर का आयात एवं देशी स्टॉक को देखते हुए तेजी के संयोग नहीं के समान बताए जा रहे हैं। मसूर में मांग कमजोर रही। चना दाल के भावों में आंशिक सुधार रहा, जबकि मांग कमजोर रही।
चना कांटा 3700 से 3725 देशी 3650 नई गगन तुअर दाल 6350 नई लक्ष्मी दाल 6400 लाल किला गोल्ड बासमती 10500 तुअर मप्र 3800 सेे 3850 महाराष्ट्र 4150 लाल 4250 मसूर 3450 से 3475 मीडियम 3200 मूंग 4500 से 4800 नया 5000 से 5200 उड़द 2500 से 3000 बेस्ट 3200 से 3600 रुपए। चना दाल चलनसर 4300 मीडियम 4600 बोल्ड 4700 मार्केवाली 4900 तुअर दाल फूल 6000 सवा नंबर 5500 मार्केवाली 6450 मसूर 4400 से 4500 उड़द दाल 4500 से 4600 बोल्ड 5300 से 5500 मोगर 4700 से 4800 बोल्ड 5700 से 5800 मूंग 5800 से 6000 बोल्ड 6200 से 6300 मोगर 6400 से 6500 बोल्ड 6600 से 6700 रुपए। गेहूं मिल क्वालिटी 1730 से 1780 147-1800 से 1850 बेस्ट 1900 से 2000 लोकवन 1750 से 1800 बेस्ट 1900 से 2000 रुपए। मैदा मिलों की खरीदी में इंदौर, देवास, पीथमपुर, खंडवा 1780 से 1800 जलगांव धुलिया अमलनेर 1870 थाना 1900 पूना 1990 अहमदनगर 1950 बेंगलुरू 2040 हैदराबाद 1990 मक्का पीली 1250 से 1270 रुपए।