पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केमिकल का उत्पादन बंद होने से कपूर में तेजी

केमिकल का उत्पादन बंद होने से कपूर में तेजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑफ सीजन में कपूर के भावों में तेजी आती जा रही है। भावों में अभी और तेजी की धारणा व्यक्त की जा रही है। शकर में 100 से 150 रुपए की तेजी आ गई है। खोपरा गोला में 2 रुपए मिलों का सुधार रहा जबकि खोपरा बूरा में मंदी रही।

चीन में केमिकल बनाने वाली फैक्टरियों को शहर से काफी दूर स्थापित करने के आदेश देने से इनमें उत्पादन लगभग बंद हो गया है अथवा जो स्टॉक है, उसे फैक्टरियां आए दिन भाव बढ़ाकर बेच रही है। जब तक चीन में ये फैक्टरियां उत्पादन शुरू नहीं कर देती कपूर में भाव घटना संभव नहीं है, किंतु वर्तमान भावों पर कपूर की मांग में तीव्रता से गिरावट आ जाएगी। देशी कपूर 860 से 875 रुपए बोला जाने लगा है। वर्तमान में ये भाव ही भाव है। मांग नहीं के समान है।

अपने मधुर स्वाद व दाना-दाना खिल जाने की उच्च गुणवत्ता के कारण सच्चामोती साबूदाना की मांग दिनोदिन बढ़ती जा रही है। सच्चामोती पोहा भी घरों में सुबह के नाश्ते की पहली पसंद बन गया है। सच्चमोती खोपरा बूरा अपने कुरकुरेपन के कारण केटरर्स, मिष्ठान निर्माता इत्यादि की लिस्ट में अवश्य रहता है। बाजार में यह चर्चा चल पड़ी है कि केंद्र सरकार कोटा प्रणाली लागू कर सकती है और 30 लाख टन का बफर स्टॉक भी कर सकती है।

20 लाख टन निर्यात में जाने के बाद अतिरिक्त बोझ कम हो जाएगा। बस इसी धारणा से मालेगांव का टेंडर 2360 रुपए जीएसटी अलग में गया था। विग्नार का टेंडर 2505 रुपए में चला गया, इससे खेरची में शकर भावों में करीब 20 से 30 रुपए की तेजी आ गई। अपने मधुर स्वाद व दाना-दाना खिल जाने की उच्च गुणवत्ता के कारण सच्चामोती साबूदाना की मांग दिनोदिन बढ़ती जा रही है। सच्चामोती पोहा भी घरों में सुबह के नाश्ते की पहली पसंद बन गया है। सच्चमोती खोपरा बूरा अपने कुरकुरेपन के कारण केटरर्स, मिष्ठान निर्माता इत्यादि की लिस्ट में अवश्य रहता है। सियागंज बाजार में शकर 2780 से 2820 गुड़ लड्‌डू 3150 कटोरा 3100 से 3150 चौरसा 2700 से 2750 हल्दी काढ़ी 11800 से 12000 लाल गाय 145 खोपरा गोला 190 से 198 खोपरा बूरा 4275 साबूदाना 4200 से 4300 मीडियम 4400 से 4600 बेस्ट 4700 से 4850 ग्लास 4800 से 5400 सच्चामोती 4975 1 किलो में 5800 सच्चासाबू 5125 1 किलो में 5650 कालीमिर्च गारवल 397 से 405 एटम 411 से 417 मटरदाना 475 से 485 जीरा राजस्थान 155 से 165 ऊंझा हल्का 170 से 175 मध्यम 185 से 192 बेस्ट 200 से 205 सौंफ मोटी 85 से 95 मीडियम 115 से 140 रुपए।

खबरें और भी हैं...