पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टॉप 5 गेंदबाजों में से किसी की टीम प्लेऑफ में नहीं, बल्लेबाजों में दो की टीम बाहर हो चुकी है

टॉप-5 गेंदबाजों में से किसी की टीम प्लेऑफ में नहीं, बल्लेबाजों में दो की टीम बाहर हो चुकी है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल-11 का लीग राउंड खत्म हो चुका है। टॉप-4 टीमें प्ले ऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। 56 मैचों के बाद आईपीएल के तीन सबसे महत्वपूर्ण टेबल पर नजर डालें तो एक खास ट्रेंड सामने आता है। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप टेबल में ऊंचे स्थान पर काबिज कई खिलाड़ियों की टीमें प्वाइंट टेबल में ज्यादा अच्छा स्थान हासिल नहीं कर सकी हैं। इससे साफ होता है कि टी20 क्रिकेट में भी खिलाड़ियों के निजी प्रदर्शन के दम पर मैच तो जीते जा सकते हैं, लेकिन टूर्नामेंट में अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए टीम एफर्ट जरूरी है। ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप पांच में से दो बल्लेबाजों की टीमें बाहर हो चुकी हैं। इनमें पहले स्थान पर मौजूद रिषभ पंत की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स आठवें नंबर पर रह गई। पंत ने 14 मैचों में 684 रन बनाए हैं। उनके अलावा तीसरे स्थान पर मौजूद लोकेश राहुल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब भी बाहर हो चुकी है। गेंदबाजी में स्थिति और भी साफ है। टॉप-5 में मौजूद एक भी गेंदबाज की टीम प्ले ऑफ में नहीं पहुंची है। नंबर-1 पर एंड्रयू टाई मौजूद हैं। उनके 24 विकेट हैं। प्ले ऑफ में पहुंचने वाली टीमों में सबसे ज्यादा विकेट सिद्धार्थ कौल ने लिए हैं। हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने 17 विकेट लिए हैं।

क्वालिफायर से पहले महिला प्रदर्शनी मैच

मुंबई और हैदराबाद के बीच क्वालिफायर मुकाबले से पहले महिला प्रदर्शनी टी20 मैच खेला जाएगा। दोपहर दो बजे शुरू हो रहे इस मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स की कप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी। वहीं, सुपरनोवा की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है।

नंबर-1 बल्लेबाज और गेंदबाज की टीमें बाहर

खबरें और भी हैं...