पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला में मादुरौ फिर बने राष्ट्रपति

दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला में मादुरौ फिर बने राष्ट्रपति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला में मादुरौ फिर बने राष्ट्रपति

एजेंसी| काराकस

आर्थिक संकट से जूझ रहे लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरौ को बड़ी जीत मिली है। विपक्ष ने मादुरौ प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। चुनाव आयोग के मुताबिक देश में 46% मतदान हुआ। मादूरौ को 67.7 और उनके प्रतिद्वंद्वी हेनरी फॉल्कन को 21.2% वोट मिले। ईसाई धर्म के प्रचारक जेवियर बर्टुची 11% वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। मादुरौ ने जीत को ऐितहासिक बताते हुए कहा कि देश में पहले कभी राष्ट्रपति को 68% वोट नहीं मिले। विपक्षी नेता फॉल्कन ने चुनाव नतीजों से पहले कहा कि निर्धारित समय के बाद भी मतदान केंद्र खुले रहे और उनके निरीक्षकों को बाहर कर दिया गया। हमारा मानना है कि कोई चुनाव हुआ ही नहीं है। हम वेनेजुएला में फिर से चुनाव करवाना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...