पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महू की टीम ने 47 रन से जीता टी 20 का फाइनल

महू की टीम ने 47 रन से जीता टी-20 का फाइनल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीडीए ग्राउंड पर चल रही टी-20 क्रिकेट स्पर्धा के चौथे दिन फाइनल मुकाबला रेक्सन एंड जेक्सन महू टीम एवं धार डिसेंट के बीच खेला गया। जिसमें रेक्सन एंड जेक्सन टीम ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। जिसमें रेक्सन एंड जेक्सन के नितिन सिसौदिया ने 36 रन, राहुल कांबले ने 28, यश झेरिया ने 14 एवं अर्पित राव ने भी 14 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में धार डिसेंटी की और से विशाल परमार ने 2 विकेट, संदीप चावड़ा एवं सूरज रघुवंशी ने 1-1 विकेट लिए।

152 रनों का सामना करने उतरी धार डिसेंट की टीम मात्र 104 रनों पर आलआउट हो गई। जिसमें सर्वाधिक स्कोर विशाल परमार 24, प्रवीण राठौर ने 24 रन बनाए। रेक्सन एंड जेक्सन टीम की और से कप्तान ऋषभ वैद्य ने 5 विकेट, राहुल कांबले ने 3 विकेट, यश जारिया ने 3, निखिल वाघेला ने 1 विकेट लिया। फाइनल मुकाबले के मैन आॅफ द मैच ऋषभ वैद्य रहें। मैच समाप्ति पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रदीप जोशी, गौतम इंटरनेशनल एकेडमी के प्राचार्य संग्राम सिंह भदौरिया, संजय भिड़ोदिया, सनी उपाध्याय, दर्शन जोशी, दिग्विजय सिंह, कौशलेंद्र मिश्रा, संतोष पाटीदार ने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिता को आयोजित होते रहना चाहिए। अखिलेश हरिराम पाटीदार गुलवा वाले की और से विजेता टीम को 7 हजार रु. व उपविजेता टीम को 3 हजार रु. का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी। टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक फैशन अड्डा, स्वीट इंडिया, गौतम इंटरनेशनल एकेडमी, मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी, महावीर फोटो काॅपी रहें। बेस्ट बेट्समैन रितेश पाटीदार को बैट, बेस्ट बाॅलर (ऋषभ वैद्य) स्पाइक्स शूज़ प्रदान किए। श्रेष्ठराज भिड़ोदिया को बेस्ट विकेट कीपर रहें। बेस्ट फील्डर रजत चौहान, सामर्थ्य रघुवंशी, विशाल परमार को ट्रेक सूट आर्मर स्पोर्टस की और से एवं ट्राॅफी दी। मैन आॅफ द टूर्नामेंट विशाल परमार रहें।



एसपीडीए ग्राउंड पर चल रही टी-20 क्रिकेट स्पर्धा का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ

धार. महू की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा।

खबरें और भी हैं...