पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म: ‘ईश्वर के साथ मानव सेवा करना श्रेष्ठ कार्य हैै’

धर्म: ‘ईश्वर के साथ मानव सेवा करना श्रेष्ठ कार्य हैै’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार| क्षत्रिय मराठा समाज में महिला मंडल द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में पं. पुरुषोत्तम भारद्वाज ने कहा कि नारायण के नाम का उच्चारण से ही भगवान के श्रीचरणों में सानिध्य मिलता है।

कलयुग एक नाम अधारा है जिसमे भगवान के नाम लेने से ही पापों का नाश हो जाता है। मनुष्य को अपने क्रोध को काबू करने के लिए ईश्वर का भजन कीर्तन करते रहना चाहिए। जीवन मे भगवान के साथ मानव सेवा करना सबसे श्रेष्ठ कार्य है। कथा के दौरान नरसिंह अवतार, वामन अवतार, रामजन्मोत्सव व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा के समापन पर आरती कर माखन मिश्री का प्रसाद बांटा गया।

खबरें और भी हैं...