पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैश संकट। किसके आदेश पर नासिक में मुद्रा छपाई 44%

कैश संकट। किसके आदेश पर नासिक में मुद्रा छपाई 44%

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैश संकट। किसके आदेश पर नासिक में मुद्रा छपाई 44% कम की गई है? मोदी डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना चाहते हैंं। इसलिए कैश संकट पैदा किया जा रहा है। किसके लिए? ये सबको पता है। -संजय निरूपम, कांग्रेस नेता

महाभारत काल में इंटरनेट था, मामा शकुनि ने युधिष्ठिर से जुए में उनका डेढ़ जीबी डेटा तक जीत लिया था। - कीर्तीश भट्‌ट, कार्टूनिस्ट

त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब: ‘महाभारत में नेत्रहीन संजय युद्ध के मैदान का सजीव चित्रण इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की मदद से कर रहे थे।’ ये अतिशयोक्ति, इच्छाधारी सोच और राष्ट्रवाद का कॉकटेल है। - हर्ष गोयनका, बिजनेसमैन

मुट्‌ठीभर लोग रेप और हत्याएं करते हैं। सैकड़ों लोग ऐसे लोगों को डिफेंड करते हैं। लेकिन लाखों-करोड़ लोग इन रेपिस्ट और हत्यारों के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। यानी उम्मीद मरी नहीं है। -तस्लीमा नसरीन, लेखक

लंदन में बलूचिस्तान के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इन पर पाक आर्मी की क्रूरता को अंधे पश्चिमी मीडिया की तरफ से ज्यादा कवरेज दिए जाने की जरूरत है। -मिन्हाज मर्चेंट, लेखक

खबरें और भी हैं...