काका के साथ शादी में आई लड़की से दुष्कर्म
काका के साथ शादी में आई लड़की से दुष्कर्म
धार | थाना बाग के अंतर्गत ग्राम नैनगांव में शादी में आई लड़की के साथ परिचित युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टीआई राजेंद्र नरवरिया ने बताया लड़की अपने काका के साथ शादी में आई हुई थी। वहां नाच-गाने चल रहे थे। आरोपी शुभानसिंह पिता रेमसिंह (20) वहां आया और लड़की को पकड़कर मकान के पीछे खेत में ले गया। मुंह में साड़ी ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धौंस दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।