कार ने बिजली का खंभा तोड़ा, बिजली गुल
कार ने बिजली का खंभा तोड़ा, बिजली गुल
नागदा | बस स्टैंड से गांव की ओर जा रही है कार शनि चौक पर मंगलवार रात एक बजे एलटी लाइन के खंभे को तोड़ते हुए निकली। कार मालिक सूरज पिता राजेंद्र पांचाल निवासी धार ने बताया रात्रि को ड्राइवर जीवन सिसौदिया निवासी कराड़िया अपने घर जा रहा था, तब हादसा हुआ। बिजली कंपनी के कानवन जेई अनिल अमोदे ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। खंभा टूटने से तार जमीन पर गिर गए। मोहल्ले वालों को 12 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। रहवासी अनिल नाहर ने बताया मोहल्ले में दो शादियां हैं। मेहमानों के लिए पानी की समस्या हो गई। रात्रि को बिजली गुल होने पर इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए थे जिससे रहवासी मच्छरों के कारण परेशान हुए।