पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डकैती के आरोपियों से अब तक पांच बाइक जब्त, पूछताछ जारी

डकैती के आरोपियों से अब तक पांच बाइक जब्त, पूछताछ जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डकैती के आरोपियों से अब तक पांच बाइक जब्त, पूछताछ जारी

धार |
मंगलवार को पकड़े गए डकैती के चार आरोपियों से बुधवार तक पांच बाइक बरामद कर ली गई। पूछताछ जारी है। गौरतलब है मंगलवार को मनावर के टोंकी ग्राम में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी के बाहर डकैती करने वाले चार आरोपी पकड़े गए थे, जिन्होंने गंधवानी व इन्दौर जिले के अलग-अलग स्थानों से 12 बाइक चोरी करना कबूली है। पकड़े गए आरोपी अर्जुन पिता कमरू मेहरा, सोहन पिता मदन डूडवे, कालू पिता मालसिंह और बबलू पिता केशरसिंह भूरिया नि. बोरडाबरा से क्राइम ब्रांच धार एवं मनावर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर 12 बाइक चुराना कबूला है। राकेश लगभग 5 माह पूर्व धार पुलिस द्वारा पकड़ा गया था, तब उसने लगभग 1 दर्जन लूूट की घटना करना कबूल किया था। आरोपी राकेश अभी भी जेल में है, जिसको पुनः न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर थाना लाया जाकर पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...