- Hindi News
- National
- नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन आयुक्त ने दिए निर्देश
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन आयुक्त ने दिए निर्देश
धार | राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त आर.परशुराम ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन करवाने के निर्देश सभी कलेक्टर्स को दिए हैं। फोटोयुक्त मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड और ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 30 मई को होगा। मतदाता सूची के संबंध दावे-आपत्ति 30 मई से 8 जून तक दावा-आपत्ति केंद्र पर लिए जाएंगे। दावे-आपत्ति का निराकरण 15 जून तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 2 जुलाई को किया जाएगा।