धार्मिक स्थानों पर हस्तक्षेप को लेकर संतों ने ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय संत समिति शाखा मध्यप्रदेश के माध्यम से संत समुदाय मठ, मंदिरों के महंत व पुजारियों ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में संतों एवं महंतों ने बताया मप्र एवं भारत भूमि में सदैव ही संतों का और महंत पुजारियों का स्थान सर्वोपरि रहा है। राजा एवं प्रजा दोनों ही सदैव संतों का आदर सम्मान करते रहे हैं। पुरातन परम्परा से संतों और मंदिरों में भूमि व सम्पत्ति अर्पित करने की प्रथा रही है। वर्तमान में मप्र में नियम एवं अधिनियम इस प्रकार से लागू किए जा रहे है। जिसके कारण संत, महंत और मंदिरों की व्यवस्थाओं में अनावश्यक प्रशासनिक हस्तक्षेप हो गया है। भू-राजस्व संहिता के प्रारंभ से ही मंदिरों की सम्पत्ति और भूमियों पर उनके महंतों और पुजारियों का नाम ही अंकित होता चला आ रहा है, किन्तु विगत 15 वर्षो में बड़ी संख्या में मंदिरों की भूमियों पर से पुजारियों एवं महंतों का नाम हटाकर व्यवस्थापक कलेक्टर का नाम अंकित किया जा रहा है। इसी प्रकार मठों में नियुक्तियां भी महंतों की अनुमति के बगैर मनमानें तरीकों से की जा रही है और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंदिरों पर नाम चढ़ने के कारण संत, महंत एवं पुजारियों का मान सम्मान भी कम हो रहा है। जिससे आने वाले समय में मंदिरों की सम्पत्ति असुरिक्षत हो जाएगी। पिछले कुछ महिनों से धार के योगीमठ व श्री कालभैरव भवानी मंदिर के महंत मनोजनाथ योगी एवं उसके परिवार की जमीन पर भगवानदास ने मठ की जमीन पर उनके पुत्र की फर्जी रजिस्ट्री करवा दी है वहीं महंत व उनके परिवार को आए दिन राजनीति के जोर आए दिन प्रताड़ित करते हैं। संतों ने कहा कि यदि ऐसा चलता रहा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। संतों ने प्रशासन से भगवानदास मालवीय व उनके परिवार पर कार्रवाई की मांग की। अखिल भारतीय संत समिति शाखा धार के अध्यक्ष महंत गणपतदासजी महाराज, अखिल भारतीय संत समिति शाखा धार के उपाध्यक्ष महंत श्री 1008 मोहनदास, अखिल भारतीय संत समिति शाखा के प्रदेश मीडिया प्रभारी महंत रामभरोसे दासजी वैष्णव, महाराज जयमलसिंह, महंत तोलाराम, योगीमठ श्री कालभैरव भवानी मंदिर के महंत मनोजनाथजी योगी, महंत प्रेमदास साहेब आदि उपस्थित थे। यह जानकारी अखिल भारतीय संत समिति शाखा के मीडिया प्रभारी महंत रामभरोसेदासजी वैष्णव ने दी।
सतानतधर्मियों ने ज्ञापन दिया
बदनावर|सोशल मीडिया पर भगवा ध्वज, त्रिशूल तथा भाजपा के झंडे की गलत पेंटिंग बनाकर प्रचारित करने की बात को लेकर सनातनधर्मी व भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के नाम संबोधित ज्ञापन हेड मोहर्रिर दुर्गाप्रसाद वैष्णव को सौंपकर दोषी लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि फेसबुक पर निधि वीएन नामक व्यक्ति द्वारा कुछ अनैतिक फोटो व स्टेटस डाले हैं। जो कि दुर्गा मालाठी नामक कलाकार द्वारा बनाए गए हैं। जिसमें सनातन धर्म के प्रतीक भगवा ध्वज व त्रिशूल व भाजपा के झंडे को भी गलत तरीके से बनाया गया है। जिससे हमारी आस्था आहत हुई है। इसलिए दोनों व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज कर कड़ी सजा दी जाए। ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस प्रकार की हरकत नहीं कर सके।
61 ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया
मनावर| आयुष रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी धार डॉ. हंसा बारिया के निर्देशा पर शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय टांेकी द्वारा ग्राम सांेडुल आंगनबाड़ी केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय टांेकी के डॉ. सोनु बर्मन ने 61 ग्रामवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। निःशुल्क औषधी वितरण कंपाउंडर भगवान वैष्णव तथा दवासाज बापूसिंह तड़वाल ने किया। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुन्तला मुवेल, सुनीता अचाले तथा सहायिका का भी सहयोग रहा।