पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा सहित प्रदेश की 313 नदियों के कैचमेंट क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा: मुख्यमंत्री

नर्मदा सहित प्रदेश की 313 नदियों के कैचमेंट क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा: मुख्यमंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस वर्ष 15 जुलाई से 15 अगस्त तक नर्मदा सहित प्रदेश की 313 नदियों के कैचमेंट क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा। वे मंगलवार को होशंगाबाद में ‘नमामि देवी नर्मदे’ सेवा यात्रा के प्रथम वर्षगांठ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सीवरेज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और अमृत योजना के स्ट्रॉम वॉटर ड्रेन का भूमि-पूजन किया। ट्रीटमेंट प्लांट 10 करोड़ 24 लाख की लागत से निर्मित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा के तटों पर विकास के लिए 1377 करोड़ मंजूर किए हैं। घाटों पर 249 शौचालय निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 29 हजार 500 शौचालय बनाए गए हैं। नर्मदा के किनारे बसे 110 गांव में चेंजिंग-रूम और शौचालय का कार्य शुरू किया गया है। सॉलिड बेस की स्थापना के लिए होशंगाबाद एवं देवास में क्लस्टर की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि शहर का कचरा साफ करने के लिए बाबई के मोहासा में एसकेपी प्लांट भी लगेगा।

चौहान ने बताया कि नर्मदा किनारे के क्षेत्रों की 68 शराब दुकानों को बंद करवा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नर्मदा सेवा मिशन को जारी रखने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने समारोह में रिपेरियन जोन पर आधारित फोटो गैलरी का अवलोकन किया। उन्होंने ‘नर्मदा सेवा मिशन का एक वर्ष’ पुस्तक, नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त उमाकांत उमराव की ई-बुक, प्रोफेसर विपिन व्यास की नर्मदा के बायलॉजिकल हेल्थ पर लिखी पुस्तक, नर्मदा पवित्र सर्वदा अभियान पर आधारित फोल्डर और नर्मदा पोर्टल का विमोचन किया। उन्होंने 11 व्यक्तियों को 108 प्रकार के पौधों की विभिन्न प्रजातियों के बीज भी वितरित किए। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, जिला प्रभारी मंत्री जालम सिंह पटेल, सांसद राव उदय प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नर्मदा नदी के हर्बल पार्क घाट पर मुख्यमंत्री ने श्रमदान किया। यहां स्थित सीढ़ियों पर कलर भी किया।

खबरें और भी हैं...