पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपी योगेंद्र को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

आरोपी योगेंद्र को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपी योगेंद्र को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

भास्कर संवाददाता | धार

अपने कर्मचारी की हत्या कर कार सहित उसका शव जलाने वाले कुक्षी के टेलीकॉम कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर योगेंद्र पाटीदार को न्यायालय ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। गौरतलब है कि योगेंद्र ने एक करोड़ के बीमे की रकम के चक्कर में अपने ही कर्मचारी कुलदीप राठौड़ की शराब में कीटनाशक मिला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद अपने गांव के बाहर कार सहित कुलदीप के शव को जला दिया था। योगेंद्र को लगा था कि लोग उसे मरा समझ लेंगे और बीमे की रकम उसके घरवालों को मिल जाएगी। लेकिन बाद में वह डर गया और निसरपुर चौकी पहुंच कर अपना जुर्म कबूल लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी योगेंद्र को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को संभावना लग रही है कि साजिश में योगेंद्र के साथ कोई और भी हो सकता है। इसलिए उससे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...