- Hindi News
- National
- वाटर वर्क्स की बिजली फाल्ट होने से मध्य क्षेत्र व कॉलोनियों में सप्लाई नहीं, आज भी आएगी परेशानी
वाटर वर्क्स की बिजली फाल्ट होने से मध्य क्षेत्र व कॉलोनियों में सप्लाई नहीं, आज भी आएगी परेशानी
दिलावरा रोड पर 8 बजे तक सप्लाई शुरू नहीं होने से शहर की पेयजल टंकियां नहीं भर पाई
भास्कर संवाददाता | धार
शहर में मंगलवार को सुबह 1.30 घंटे व शाम को दो घंटे से अधिक समय बिजली बंद रही। वाटर वर्क्स क्षेत्र में भी लाइन फाल्ट होने से पेयजल टंकियां नहीं भर पाई। जिससे मध्य क्षेत्र समेत कॉलोनियों में सप्लाई नहीं हुआ। बिजली कंपनी का देर रात तक सुधार कार्य जारी था। टंकियां नहीं भर पाने से बुधवार को भी सप्लाई प्रभावित हो सकता है। मामले में बिजली कंपनी के अधिकारी मौसम के कारण ऐसा होने का दावा कर सतत गश्त कर सुधार कार्य जल्द से जल्द करने की बात कही है।
वाॅटर वर्क्स में सुबह से लाइन फाल्ट होने से देर रात 8 बजे तक सुधार कार्य नहीं किया गया। बिजली कंपनी ने मंगलवार सुबह नौगांव ग्रिड पर ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए 9.30 से 11 बजे तक सप्लाई बंद रखा था। उसके बाद भी शहर के कई इलाकों में दोपहर तक बिजली पहुंची। उसके बाद शाम 5 बजे से सप्लाई बंद होने लगा। 6 बजे हवा-अांधी के बाद 132 केवी व 11 केवी लाइन के फेल होने से शहर सहित चाणक्यपुरी कॉलोनी, कलेक्टोरेट, बसंत विहार, हैप्पी विला कॉलोनी, एमआईजी, एलआईजी समेत अन्य जगह सप्लाई रात 8 बजे तक बंद रहा। नपाकर्मियों के मुताबिक सप्लाई सुबह से बंद होने से शहर की पेयजल टंकियां नहीं भराई। जिससे मध्य क्षेत्र सहित प्रकाश नगर, सिल्वर हिल्स व अन्य कॉलोनियों में शाम तक सप्लाय नहीं हुआ। अगर शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो बुधवार को भी शहर समेत कॉलोनियों में पानी नहीं बंट पाएगा।
सुधार जारी है-जेई
बिजली कंपनी के जेई गोकुल चौहान का कहना है 132 केवी व 11 केवी की लाइन फेल होने से सप्लाई बंद हुआ। पहले सिटी की बिजली चालू कर रहे है। उसके बाद वाटर वर्क्स की लाइन का सुधार करेंगे।
132 व 11 केवी लाइन का सप्लाई फेल होने से सुबह 1.30 घंटे व शाम को भी बंद रहा पावर
वाटर वर्क्स फीडर का मेंटेनेंस होना था
मंगलवार को बिजली कंपनी ने नौगांव ग्रिड पर मेंटेनेंस का कार्य किया था। जहां सुबह 9.30 से 11 बजे तक सप्लाई बंद किया था। इसमें मुख्य रूप से वाटर वर्क्स फीडर का मेंटेनेंस किया जाना था। बावजूद शाम तक सुधार नहीं हो सका। जिससे पेयजल सप्लाई ठप रहा।